शहर की गलियाँ अनजान रहने लगी है
आजकल वो बहुत परेशान रहने लगी हैं
बेरिकेट के साये मे जीती है ज़िंदगी
बटालियन को देख हैरान रहने लगी है
छिन गई है आजादी चप्पे चप्पे की
संकरी गली भी वीरान रहने लगी है
दर्द भी सुख चुका खुरचने की इंतेहा है
ज़िंदगी अब खुद मेहमान रहने लगी है
दर्द की कसीदाकारी मे है वो मादरजाद
चीख पुकार जैसे वरदान रहने लगी है
गुनेश्वर
No comments:
Post a Comment