शुभ दिन की वह हर रात दीवानी हो जाए
पत्थर छु लो तुम पिघल कर पानी हो जाए
हर्फ-हर्फ मे तो दिल ही झलकता है तुम्हारा
मुहब्बत की हर कोशिश ज़िंदगानी हो जाए
कतरा कतरा सहेजा है प्यार जहाँ के लिए
बस वो प्यार तो खुद ब-खुद सयानी हो जाए
भूख नहीं प्यास नहीं लगे हो अपने देश के लिए
चाहता हूँ ये हस्ती और भी जानी मानी हो जाए
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::गुनेश्वर,
No comments:
Post a Comment