ज़िंदगी के ख्वाब बना रहा हूँ
खुद को माहताब बना रहा हूँ
शोलों मे दिल है रखा हमारा
दिल को आफताब बना रहा हूँ
रुखसत कर दूँ तन्हाइयाँ मैं
ऐसा जमीने ख़ाब बना रहा हूँ
अंजुरी मे गंगाजल रख कर
हौसलों का सैलाब बना रहा हूँ
रास्ता है बहुत कठिन मित्र
प्रेमसरिता नायाब बना रहा हूँ
No comments:
Post a Comment