मेरे अशकों पर यूँ एतबार मत करो
मुझसे अब तुम भी तो प्यार मत करो
पीकर हुआ जा रहा हूँ मैं मदहोश
आवारगी का अब तो त्योहार मत करो
डूबने के लिए किनारा है काफी
यूँ इस तरह से तुम मझधार मत करो
जो चल रहा है सिलसिला चलने दो
गुमनामियों का यूँ सँहार मत करो
कब्र मे रख कर मित्र न ठहरेगा कोई
चार काँधों का यूँ भी सत्कार मत करो
No comments:
Post a Comment