वो मुझसे मेरे ही अरमान माँगता है
वो मुझसे फिर क्यूँ एहसान माँगता है
खत जला कर फेंका दिया था हमने
उन खतों मे फिर से जान माँगता है
न मिलने के लिए जुदा हुए थे कभी
उन्हे भुला कर नया तान माँगता है
क्यूँ दिल इस कदर था आवारा हुआ
मुहब्बत का फिर वरदान माँगता है
जख्मी कर गया था कभी दिल हमारा
भूल जाने का आज अरमान माँगता है
No comments:
Post a Comment